
ख़बर अभी अभी सोलन ब्यूरो
21 मई 2024
आज दिनांक 21-5-24 को यूरोकिड्स प्ले स्कूल (कोटलानाला) ने किया। स्कूल में फैन्सी ड्रेस का आयोजन इस आयोजन के तहत आज सभी बच्चे अलग अलग वेशभूषा में सुसज्जित होकर आये, जो कि बहुत ही सुंदर व मनमोहक दिखाई दे रहे थे। बच्चों ने अलग अलग किरदार की वेषभूषा में बहुत ही सुन्दर प्रस्तुतियां दीं। इस तरह के आयोजन यूरोकिइस पहले भी करता रहा है और आगे भी करता रहेगा ऐसा स्कूल की प्रिंसिपल मिसेज सीमा बहल ने बताया और कहा कि ऐसे आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य यह रहता है कि बच्चों का आत्म विश्वास बढ़ता है व स्टेज का डर भी बच्चों के मनों से दूर होता है, और बच्चों की प्रतिभा भी उजागर होती है। विजेताओं के नाम इस प्रकार शौर्यवीर, शिवेन, साविक , अद्वित, शिवोम, मेधाश मारवाह, प्रिशा, बान्या ऐरिन, नायख, शार्विल, याषिका





