यूरोकिड्स प्लेस्कूल में मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी, कृष्ण के गानो पर खूब थिरके छात्र-छात्राएं

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

23 अगस्त 2024

शुक्रवार को यूरोकिड्स प्लेस्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव मनाया गया। इस आयोजन के तहत स्कूल के सभी बच्चे राधा, कृष्ण व गोपियों की वेषभूषा में  तैयार हो कर आये सभी बच्चों ने श्री कृष्ण भगवान की रास लीलाओं की बहुत ही सुन्दर प्रस्तुतियां दीं। अंत में दही हांडी का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बहुत ही उत्साह के साथ भाग लिया।

इस विषय पर जानकारी देते हुए स्कूल के डायरेक्टर शोभित बहल ने बताया कि आज यूरोकिड्स प्लेस्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव मनाया गया। जिसमें बच्चों को श्री कृष्ण के जन्म की धार्मिक गाथा से अवगत कराया गया वही बच्चों को हिन्दू सस्कृति के प्रति जागरूक किया व बताया कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों में हिन्दू संस्कृति का ज्ञान कराया जाता है।

इस आयोजन में सातिक, समयक, गौरांश, गाम्या, वार्निका, मेधारा, वान्या, त्रिशा, याषिका, अव्या, पार्थ, आवेराज, अदिती, आड़विक आयुष्मान, अध्यनेष, अनेरा, अराध्या, अर्थिमा, शामिन, वानी, वैदेही, रिधित, वीरांशी, हैविश, प्रयान, शार्विल, नायरल, अधाश आदि सभी बच्चों ने बड़े ही उत्साह से बढ़‌चढ़ कर भाग लिया।

Share the news