
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
21 जुलाई 2023
शुक्रवार को यूरो किड्स प्ले स्कूल ने फैन्सी ड्रेस का आयोजन किया। इस आयोजन के तहत स्कूल के सभी बच्चे अलग – अलग किरदार की वेशभूषा में सुसज्जित होकर आए। कोई पहाड़ी गर्ल, पंजाबी व व अन्य प्रांतो की वेशभूषा पहन कर आए। कोई परिया व कोई कार्टून की वेशभूषा में आए। सुभी बच्चे बहुत ही मनमोहक लग रहे थे। इस आयोजन के तहत हुई प्रतियोगीता में सभी बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
स्कूल की प्रधानाचार्य मिसेज सीमा बहुल ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगीताओं से बच्चों में उत्साह और आगे बड़ने के प्रति आत्मविश्वास बढ़ता है। और आगे भी इसी तरह के कार्यक्रम स्कूल में होते रहेंगे। आज का पूरा कार्यक्रम स्कूल के डायरेक्टर मि. शोभित बहल की देख-रेख में हुआ। स्कूल की प्रिंसिपल मिसेज सीमा बहुल ने विजेताओं को मैडल पहनाकर सम्मानित किया।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





