
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
24 अगस्त 2023
इस वर्ष 30 अगस्त को रक्षा बंधन का त्यौहार मनाया जाएगा। जिसको लेकर सोलन शहर में भी स्वयं सहायता समूह द्वारा सोलन के चिल्ड्रन पार्क के पास स्टॉल लगाए गए है जिसमे महिलाओं द्वारा कुशा (जो की एक पवित्र घास होता है) से बनाई गई है। कुशा द्वारा बनी राखियो में प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं किया गया है।
महिलाओ द्वारा बनाई गई इन राखियो से महिलाओ को भी रोजगार के अवसर मिले है। और महिलाएं अब अपने साथ साथ अपने परिवार का पालन पोषण भी कर रही है।

इस विषय पर अधिक जानकारी देते हुए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बताया की उन्होंने यह राखी कुशा से बनाई है। और कुशा का इस्तेमाल पूजा के लिए किया जाता है।
उन्होंने कहा की लोग ज्यादा से ज्यादा यह राखी खरीदे साथ ही उन्होंने कहा की उन्होंने 1500 के करीब राखियो को बेचने का टारगेट रखा है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





