
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
23 दिसंबर 2023
राजकीय महाविद्यालय अर्की की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर का उदघाटन आज 23 दिसंबर 2023 को महाविद्यालय में मुख्य अतिथि प्रो सुनीता शर्मा, प्राचार्या अर्की महाविद्यालय, व विशेष अतिथि अर्की महाविद्यालय के प्रोफ मंजु लता जी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत द्वीप प्रज्वलन व संगीत विभाग की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना तथा स्वागत गान से हुई। उसके बाद कार्यक्रम अधिकारी प्रोफ सुमन जी ने भी शिविर में उपस्थित अतिथियों के लिए स्वागत प्रस्ताव पढ़ा । कार्यक्रम अधिकारी डॉ. धन देव शर्मा ने सात दिवसीय शिविर में होने वाले सभी कार्यक्रमों की रूप रेखा बताई और विगत सत्र में इकाई द्वारा की गई गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया ।
उदघाटन समारोह में मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में शिविर के महत्व बताए और बताया कि शिविर का विद्यार्थियों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। विशेष अतिथि प्रो मंजु लता जी ने अपने सम्बोधन में कहा की एन एस एस एक ऐसा मंच है जो सामाजिक मूल्यों के साथ साथ पारिवारिक मूल्यों की भी शिक्षा देता है। उन्होंने बताया कि इस शिविर में बातल गाँव में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा तथा समुदाय के लोगों के साथ सांस्कृतिक मूल्यों का आदान प्रदान किया जाएगा। इस समारोह में स्वयंसेवियों ने विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जिसमे नेहा व कामना ने एकल नृत्य तथा स्वयंसेवियों द्वारा समूह लोक नृत्य विशेष रहा। कार्यक्रम के अंत में एन एस एस लक्ष्य गीत गाया गया। इस समारोह में 70 स्वयंसेवी सहित महाविद्यालय के सभी शिक्षक व गैर शिक्षक सदस्य, पी टी ए अध्यक्ष, पूर्व छात्र संगठन सदस्य व अधिकारी मौजूद रहे।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





