
ख़बर अभी अभी नाहन ब्यूरो
30 मई 2024
डॉ. वाई.एस. परमार राजकीय महाविद्यालय नाहन के बी. वोक. रिटेल मैनेजमेंट के छात्रों का 2021 से 2024 के अंतिम वर्षीय पास आउट बैच ने रिटेल मैनेजमेंट की डिग्री प्राप्त कर ली है। यह जानकारी महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. प्रेम राज भारद्वाज ने दी।
बी. वोक. के नोडल अधिकारी डा. यशपाल तोमर ने बताया कि इसी सेशन के दौरान रिटेल सेक्टर में बड़ी नामी कंपनिया (स्मार्ट शॉपिंग, बेस्ट सेलर और रिलायंस, बीइंग ह्यूमन) में सेलेक्शन हो चुका है और वार्षिक पैकेज 2 लाख 40 हजार से शुरू है।
इस दौरान महाविद्यालय की उप प्रधानाचार्या डा. उत्तमा पांडे, मेधावी फाउंडेशन के राज्य समन्वयक श्री. नितिन मिन्हास और ट्रेनर श्री वीरेंद्र सिंह, श्री पवन शर्मा, और श्री रवि दत्त विशेष रुप से उपस्थित रहे।





