
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
7 अगस्त 2023
सोमवार को राजकीय महाविद्यालय सोलन के विज्ञान संकाय में प्रथम वर्ष के छात्र छात्राओं का प्रेरण कार्यक्रम (इंडक्शन प्रोग्राम) आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम में रसायन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ राजेंद्र कश्यप ने नए छात्र छात्राओं को महाविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों, गतिविधियों, क्लब्स एंड सोसाइटी, छात्रवृत्ति योजनाओं, कॉलेज के नियम व अनुशासन के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

कॉलेज की प्राचार्या डॉ रीता शर्मा ने अपने संबोधन में सभी छात्रों का स्वागत किया एवम उनके उज्जवल भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही प्राचार्या ने छात्र-छात्राओं को अध्ययन एवं खेलकूद गतिविधियों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने तथा नशे से दूर रहने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में भौतिक विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ अनंत विद्या निधि ने सभी छात्र छात्राओं, शिक्षक एवम गैर शिक्षक वर्ग का धन्यवाद किया । इस अवसर पर डॉ ललित गुलेरिया, डॉ योगेश कुमार, डॉ रमेश कुमार, डॉ अनिल ठाकुर, डॉ जगदीश, डॉ ईश्वर दत्त, डॉ दीपक गुप्ता, डॉ सतीश ठाकुर डॉ प्रीति देवी, डॉ प्रेम प्रकाश नेगी डॉ आरती नेगी, डॉ मंजू ठाकुर, प्रो कनुप्रिया, प्रो रूपा,डॉ तनवी कपूर, डॉ शिवानी शर्मा एवम प्रो रितिका पाल उपस्थित रहे।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





