राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डगशाई में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया

ख़बर अभी अभी सोलन ब्यूरो

 05 जून 2024

आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डगशाई में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष पर प्रधानाचार्य श्री कमल किशोर शर्मा द्वारा विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया
वहीं इको क्लब की प्रभारी कुमारी आरती द्वारा विद्यार्थियों को पर्यावरण के घटकों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई इस दौरान सावित्रीबाई फुले सदन की इन्चार्ग राधा शर्मा द्वारा विद्यार्थियों से पर्यावरण प्रतिज्ञा भी करवाई गई
विद्यार्थियों को ग्लोबल वार्मिंग के खतरे से भी अवगत करवाया गया साथ ही विद्यार्थियों को पेड़ लगाने के लिए भी प्रेरित किया गया|
वंही दूसरी और NCC प्रभारी अंजना कुमारी द्वारा भी NCC कैडेट्स से विभिन्न गतिविधियों में नारा लेखन व चित्रकला के माध्यम लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया

Share the news