राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डगशाई में जमा दो कक्षा का परीक्षा परिणाम रहा 98%

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

22 मई 2023

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डगशाई में जमा दो कक्षा का परीक्षा परिणाम 98% रहा स्कूल के प्रधानाचार्य कमल किशोर शर्मा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कला संकाय में खुशी द्वारा 450 अंक हासिल करके पहला मिताली द्वारा 428 अंक हासिल करके दूसरा तथा पलक द्वारा 407 अंक हासिल करके तीसरा स्थान प्राप्त किया वही वाणिज्य संकाय में नवीन कुमार द्वारा 442 अंक हासिल करके पहला गौरव द्वारा 435 अंक हासिल करके दूसरा तथा विजय एवं उदय तोमर द्वारा 424 अंक हासिल करके तीसरा स्थान प्राप्त किया।

प्रधानाचार्य द्वारा उक्त विद्यार्थियों तथा उनके परिजनों को को हार्दिक बधाइयां दी गई साथ ही विद्यालय में कार्यरत अध्यापकों द्वारा बेहतरीन शिक्षण एवं एसएमसी द्वारा विद्यालय में समय-समय पर सहयोग के लिए भी बधाइयां दी गई। गौरतलब है कि पिछले कल हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा जमा दो कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया जोकि 79.74% रहा।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news