
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
26 मई 2023
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डगशाई में दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 98% रहा स्कूल के प्रधानाचार्य कमल किशोर शर्मा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अर्पित द्वारा 620 अंक हासिल करके पहला, चमन द्वारा 616 अंक हासिल करके दूसरा तथा हिमानी द्वारा 605 अंक हासिल करके तीसरा स्थान प्राप्त किया।
उक्त विद्यार्थियों में से हिमानी तथा चमन द्वारा व्यावसायिक विषयों में सौ में से सौ अंक हासिल किए गये, जिसके लिए प्रधानाचार्य द्वारा विद्यालय में कार्यरत वोकेशनल ट्रेनरों को भी बधाई दी गई, प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय में कार्यरत सभी अध्यापक बच्चों के भविष्य के लिए बेहतरीन कार्य कर रहे है। गौरतल्व है कि पिछले कल हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया जोकि 89.7% रहा।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





