
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू एवं राज्य विकास चर्चा प्रभारी तथा भोरंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेश कुमार के मार्गदर्शन में चल रहे इस अभियान का उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना तथा लोगों की राय और अपेक्षाओं को सीधे सरकार तक पहुंचाना है।
इसी क्रम में एडवोकेट मुकेश शर्मा ने आज राजगढ़ में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में क्षेत्रीय विकास, जनसमस्याओं तथा सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा हुई।
शर्मा ने बताया कि निकट भविष्य में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसमें करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश सरकार जनहित में ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी निर्णय ले रही है। विकास चर्चा अभियान के माध्यम से जनता की भागीदारी को मजबूत करते हुए योजनाओं को स्थानीय जरूरतों के अनुरूप लागू किया जाएगा।
अंत में एडवोकेट मुकेश शर्मा ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं और प्रदेश के विकास में सक्रिय योगदान दें।





