राजधानी शिमला के विद्युत उपमंडल ढली के उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करने के निर्देश जारी हुए

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

7 मार्च 2023

राजधानी शिमला के विद्युत उपमंडल ढली के तहत उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करने के निर्देश जारी हुए हैं। बोर्ड के एक प्रवक्ता ने बताया कि समिट्री, भट्ठाकुफर, ढली, पटगैहर, फेयरलॉन, दुर्गा कॉलोनी, ढल्ली, बातिश कॉलोनी, इंद्ररनगर, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, शनान, नवबाहर, जाखा, अप्पर शनान, गुज्जर कॉलोनी, परेड़ी, कुफ्टाधार, पोआबो, दुधली, बड़श, रगयान, भौंट, डुम्मी और निहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं ने दो माह से बिजली बिल जमा नहीं किए हैं। कहा कि जिन उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए हैं वह 15 मार्च तक ऑनलाइन या ऑफलाइन बिल जमा करवाएं। निर्धारित तय सीमा के भीतर बिल जमा न करने के बाद बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाएगी।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news