राजस्व एवं बागवानी मंत्री मंडी जिला के प्रवास पर

#खबर अभी अभी मंडी ब्यूरो*

22 अक्तूबर 2024

राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी मंडी जिला के प्रवास पर आ रहे हैं। प्रवास कार्यक्रम के अनुसार बागवानी मंत्री 23 अक्तूबर बुधवार को प्रातः 11.00 बजे सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के जड़ोल पहुंचेंगे और वहां स्थित बागवानी उपज प्रसंस्करण एवं विपणन निगम लिमिटेड (एचपीएमसी) के वाइन प्लांट का उद्घाटन करेंगे।

इसके उपरांत बागवानी मंत्री सराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग स्थित बागवानी एवं वानिकी महाविद्यालय का निरीक्षण करेंगे। तत्पश्चात वे कुल्लू जिला के लिए प्रस्थान करेंगे।

Share the news