
ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन
9 मई 2023
राजीव बिंदल हिंदुओं के ठेकेदार नहीं है यह तंज मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा अध्यक्ष पर कसे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का विजय रथ अब रुकने वाला नहीं है। हिमाचल की जनता ने विधानसभा और नगर निगम शिमला चुनावों में साथ देकर कांग्रेस को आशीर्वाद दे कर यह साबित कर दिया है।
विक्रमादित्य सिंह ने राजीव बिंदल को नसीहत देते हुए कहा कि वह हिंदुओं के ठेकेदार बनने का प्रयास न करें। नगर निगम शिमला और विधानसभा चुनावों में मिली जीत ने साबित कर दिया है कि प्रभु राम का आशीर्वाद कांग्रेस पर भाजपा से ज़्यादा है। इसलिए राजीव बिंदल को अपने संगठन की चिंता करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि भाजपा दो खेमों में बंटी पड़ी है और बिंदल जी को कांग्रेस की चिंता हो रही है। उन्होंने कहा कि सीएम सुक्खू बेहतरीन ढंग से सरकार चला रहे हैं और पार्टी अध्यक्ष बेहतरीन संगठन चला रही है। सभी कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता एकजुटता के साथ सरकार का सहयोग कर रहे हैं।
ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन






