राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला–2026: कुश्ती प्रतियोगिताओं के लिए इनामी राशि घोषित

बिलासपुर,
बिलासपुर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला–2026 के अंतर्गत कुश्ती प्रतियोगिताओं को लेकर कुश्ती समिति की बैठक पुलिस लाइन बिलासपुर में पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिला प्रशासन द्वारा नामित सरकारी एवं गैर-सरकारी सदस्यों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान नलवाड़ी मेला–2026 में आयोजित होने वाली कुश्तियों के सफल संचालन हेतु विभिन्न महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए तथा उप-समितियों का गठन किया गया। पुलिस अधीक्षक ने सभी सदस्यों से आयोजन को सफल बनाने के लिए समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

🏆 प्रतियोगिताओं के लिए घोषित इनाम राशि
🔹 सामान्य कुश्तियां (पुरुष वर्ग)

प्रथम विजेता – ₹1,01,000/- व गुर्ज

उप विजेता – ₹75,000/-

तृतीय विजेता – ₹31,000/-

चतुर्थ विजेता – ₹25,000/-

🔹 हिम कुमार वर्ग

प्रथम विजेता – ₹51,000/- व गुर्ज

उप विजेता – ₹31,000/-

तृतीय विजेता – ₹21,000/-

चतुर्थ विजेता – ₹15,000/-

🔹 सामान्य कुश्तियां (महिला वर्ग)

प्रथम विजेता – ₹51,000/- व गुर्ज

उप विजेता – ₹37,000/-

तृतीय विजेता – ₹16,000/-

चतुर्थ विजेता – ₹13,000/-

🔹 बिलासपुर कुमार वर्ग

प्रथम विजेता – ₹21,000/- व गुर्ज

उप विजेता – ₹15,000/-

तृतीय विजेता – ₹11,000/-

चतुर्थ विजेता – ₹9,000/-

उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश का प्रसिद्ध नलवाड़ी मेला हर वर्ष पारंपरिक उत्साह के साथ आयोजित किया जाता है, जिसमें प्रदेश सहित बाहरी राज्यों के पहलवान भी भाग लेते हैं। इस वर्ष भी प्रतियोगिताओं को भव्य रूप देने की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं।

Share the news