
बिलासपुर। राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला बिलासपुर (हि.प्र.) के तहत इस वर्ष भी कुश्ती प्रतियोगिताओं का आयोजन 20 मार्च से 23 मार्च 2026 तक लुहणु स्टेडियम स्थित कुश्ती अखाड़ा में किया जाएगा। प्रतिदिन कुश्तियां दोपहर 12:00 बजे से सायं 5:30 बजे तक होंगी। प्रतियोगिता में सामान्य वर्ग (पुरुष व महिला), हिम कुमार, हिम बाला तथा बिलासपुर कुमार वर्ग शामिल रहेंगे।
सामान्य वर्ग (पुरुष व महिला)
सामान्य वर्ग की कुश्तियों के लिए देशभर के पहलवानों को आमंत्रित किया गया है। पुरुष वर्ग में प्रथम विजेता को 1,01,000 रुपये व गुरुज, उपविजेता को 75,000 रुपये, तृतीय को 31,000 रुपये तथा चतुर्थ को 25,000 रुपये की नकद राशि दी जाएगी।
महिला वर्ग में प्रथम विजेता को 75,000 रुपये व गुरुज, उपविजेता को 51,000 रुपये, तृतीय को 31,000 रुपये तथा चतुर्थ को 15,000 रुपये प्रदान किए जाएंगे।
हिम कुमार (17 से 21 वर्ष)
हिमाचल प्रदेश के स्थायी निवासी 17 से 21 वर्ष आयु वर्ग के युवा पहलवान इस वर्ग में भाग ले सकेंगे। प्रथम विजेता को 51,000 रुपये व गुरुज, उपविजेता को 31,000 रुपये, तृतीय को 21,000 रुपये तथा चतुर्थ को 15,000 रुपये मिलेंगे।
हिम बाला (महिला वर्ग)
हिम बाला वर्ग में महिला पहलवानों के लिए भी विशेष प्रतियोगिता आयोजित होगी, जिसका फाइनल 22 मार्च को होगा। प्रथम विजेता को 21,000 रुपये व गुरुज, उपविजेता को 15,000 रुपये, तृतीय को 11,000 रुपये तथा चतुर्थ को 9,000 रुपये प्रदान किए जाएंगे।
बिलासपुर कुमार (12 से 17 वर्ष)
जिला बिलासपुर के 12 से 17 वर्ष आयु वर्ग के स्थायी निवासी पहलवान इस वर्ग में भाग ले सकेंगे। प्रथम विजेता को 21,000 रुपये व गुरुज, उपविजेता को 15,000 रुपये, तृतीय को 11,000 रुपये तथा चतुर्थ को 9,000 रुपये दिए जाएंगे।
आयोजकों ने बताया कि प्रतिभागियों को निर्धारित तिथि व समय पर अपने दस्तावेज जमा करवाने होंगे। प्रतियोगिता से संबंधित अंतिम निर्णय निर्णायक मंडल का मान्य होगा।
राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला की इन कुश्ती प्रतियोगिताओं को लेकर पहलवानों में उत्साह का माहौल है।





