रामपुर बुशहर के सत्यनारायण मंदिर परिसर में लगा तीन दिवसीय मुक्त नेत्र जांच एवं शल्य चिकित्सा शिविर

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

26 जून 2023

शिमला जिला के रामपुर बुशहर में दूरदराज क्षेत्र के नेत्र रोगियों को घर द्वार पर सुविधा दिलाने की नियत से  सत्यनारायण मंदिर ट्रस्ट रामपुर द्वारा तीन दिवसीय नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस
निशुल्क नेत्र जांच एवं शल्य चिकित्सा शिविर में 12  सौ से अधिक मरीजों की  आँखे जांची गई।  जिसमें 70 से अधिक मरीजों  के आंखों का ऑपरेशन भी हुआ।  शिविर में शिमला ,किन्नौर ,मंडी व  कुल्लू  के दुर्गम क्षेत्र के मरीजों ने हिस्सा लिया। सत्यनारायण मंदिर ट्रस्ट  द्वारा लगातार पिछले 10 वर्षों से इस तरह की निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जा  रहा है जिसमें मरीजों व तीमारदारों के रहने खाने व दवाइयों की मुफ्त व्यवस्था की जाती है। ट्रस्ट के प्रबंधकों का कहना है कि क्योंकि ऊपरी क्षेत्र में शिमला से किन्नौर  एवं स्पीति के काजा तक कहीं भी नेत्र रोग से जुड़े विशेषज्ञ नहीं है।  जिस कारण ग्रामीण क्षेत्रों में नेत्र रोग से जुड़े बुजुर्गों की संख्या काफी अधिक हो गई है।  ग्रामीण लोगों के पास संसाधन ना होने के कारण उन्हें  क्षेत्र से बाहर जाना मुश्किल होता है इस लिए ट्रस्ट  शिविर लगाकर लोगों को लाभ पहुंचाने का प्रयास कर रहा है।

नेत्र जांच कराने आए  निरमंड  क्षेत्र के बेगा नन्द  ने बताया आज उन्हें यहां घर द्वार पर नेत्र जांच की सुविधा मिली  है ,नहीं तो उन्हें पैसा खर्च करके दूर जाना पड़ता था।  उनके पास संसाधन न होने से बाहर जाना मुमकिन नहीं था  आयोजकों का  आभार व्यक्त करते है।

बाहली इलाके से आई रीता ने बताया वह यहां पर  आँखों  के ऑपरेशन के लिए आई थी। उन का सफलतापूर्वक  आँखों का ऑपरेशन हुआ है। यहां पर डॉक्टरों ने  काफी बढ़िया इलाज किया।  अन्यथा उन्हें पालमपुर या कहीं अन्य निजी क्लीनिक में जाना पड़ता। यहाँ पर ट्रस्ट की ओर से बढ़िया सुविधा मिली।

दूरदराज पंद्रह बीस क्षेत्र धारा सरगा की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने बताया आसपास के क्षेत्रों में नेत्र चिकित्सकों की कमी के कारण  गाँव में नेत्र रोग के बुजुर्गों की संख्या काफी अधिक है। जब वे गांव जाते है
तो नेत्र  की बीमारियों से जुड़े लोगों की संख्या काफी अधिक है। वे  इस शिविर में मरीजों को लेकर आई है। उन्हें काफी बढ़िया सुविधा मिली है। मरीजों को रहने खाने के लिए भी काफी अच्छी व्यवस्था की गई थी।

सत्यनारायण मंदिर ट्रस्ट के महासचिव विनय शर्मा ने बताया कि ट्रस्ट की ओर से तीन दिवसीय निशुल्क नेत्र जांच एवं शल्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है। इससे पूर्व भी ऐसे 9 शिविरों का आयोजन किया जा चुका है। क्योंकि ऊपरी क्षेत्र में रामपुर से किन्नौर स्पीति तक नेत्र रोग के विशेषज्ञ चिकित्सक  ना होने के कारण मरीजों की काफी अधिक संख्या है। ऐसे में शिविर लगाकर रोटरी आई फाउंडेशन मरांडा के  चिकित्सकों को यहां बुलाया गया और 12 सौ  से अधिक ओपीडी हुई।  जिसमें 70 लोगों का ऑपरेशन किया गया है बाकी बचे मरीजों जल्द दो बसों  से मरिंडा  भेज कर वहां ऑपरेशन करवाया जाएगा।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

 

 

Share the news