राम नवमी पर कुल्लू में निकली भव्य शोभायात्रा, दिखी श्रद्धा और सद्भावना की झलक

कुल्लू — राम नवमी के पावन अवसर पर कुल्लू जिला में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होकर निकली इस शोभायात्रा का जगह-जगह लोगों ने जोरदार स्वागत किया और प्रसाद वितरित किया गया।
इस दौरान पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। शोभायात्रा में कई सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं ने भाग लिया, जिनमें विश्व हिंदू परिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, इस्कॉन कुल्लू, सरस्वती विद्या मंदिर कुल्लू और एकल विद्यालय सहित अन्य संस्थाएं शामिल रहीं।

राम परिवार की सुंदर झाकियां इस शोभा यात्रा की विशेष आकर्षण का केंद्र रही। हजारों की संख्या में स्थानीय लोगों ने इसमें भाग लिया।

जिला कुल्लू में इस शोभा यात्रा का विशेष आकर्षण रहा लोगों ने स्वागत में जगह-जगह पुष्प वर्षा की और जलपान की व्यवस्था भी की।

श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों और जयकारों के साथ भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाया। वहीं, देर शाम कुल्लू में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया।
यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक रहा, बल्कि समाज में भाईचारे और सद्भावना का संदेश भी देता नजर आया।
कुल्लू ब्यूरो रिपोर्ट सुशांत शर्मा…

Share the news