राष्ट्रीय खिलाड़ी राजवीर सिंह का स्कूल पहुँचने पर हुआ जोरदार स्वागत

#खबर अभी अभी नाहन ब्यूरो*

6 दिसंबर 2024

पांवटा साहिब के B.K.D. Sr. Sec. School के छात्र राजवीर सिंह पुत्र स्व० हरविन्दर सिंह का आज स्कूल पहुंचने पर स्वागत किया गया। इनका चयन Football boys -17 में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हुआ था। यह प्रतियोगिता जम्मू (J.K) में हुई। राजवीर सिंह ने हिमाचल टीम से खेलते हुए अच्छा प्रदर्शन किया। इससे विद्यालय में खुशी का माहोल है।

प्रधानाचार्य यशपाल सिंह सैनी जी व स्कूल स्टाफ ने इस उपलब्धि पर राजवीर सिंह के माता – पिता और शारीरिक शिक्षक राजेश शर्मा (DPE), परजीत कौर (PET) को बधाई दी है। प्रधानाचार्य ने इस उपलक्ष पर कहा कि भविष्य में हमारे विद्यालय से ऐसे ही खिलाड़ी दिन दुगनी तरक्की करे और अपने भविष्य में आगे बढ कर स्कूल का नाम रौशन करे।

Share the news