# रेलवे निर्माण कार्य में श्रम कानूनों की उल्लंघना की जा रही है:सीटू

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

1 मई 2023

भानुपली से लेकर बैरी तक बिछाई जा रही रेल लाइन के निर्माण कार्य में लगी मैक्स कंस्ट्रक्शन कम्पनी के गेट बाहर महाबली में मजदूर दिवस मनाया ।

सी आई टी यू के बैनर तले मनाए गए इस मजदूर दिवस में मजदूरों ने गेट मीटिंग की जिसमें सीटू नेता भी मौजूद रहे।

सीटू नेताओं का का कहना था कि रेलवे निर्माण कार्य में श्रम कानूनों की उल्लंघना की जा रही है।

मजदूरों को उनकी वेतन पर्ची, पी एफ पर्ची तथा न्यूनतम वेतन से भी महरूम रखा जा रहा है।

इसके साथ ही मजदूरों को सुरक्षा उपकरण तक उपलब्ध नहीं करवाए गए हैं।

मजदूरों को सम्बोधित करते हुए सीटू नेता विजय कुमार ने कहा कि यदि यूं ही कम्पनी द्वारा मजदूरों का शोषण किया जाता रहा तो मजदूर हड़ताल पर जाने से पीछे नहीं हटेंगे।

उनका कहना था कि मजदूरों का शोषण बंद करने के साथ ही हर हाल में श्रम कानून कड़ाई से लागू किए जाएं।

क्योंकि एक श्रमिक एक निर्माता है और प्रत्येक राष्ट्र के लिए महान सम्पति है।

इस अवसर पर उन्होंने सी आई टी यू का झंडा भी फहराया।

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

Share the news