रेस्क्यू ऑपरेशन: ब्यास नदी फंसे 55 लोगों को निकाला सुरक्षित

#खबर अभी अभी धर्मशाला ब्यूरो*

19 जुलाई 2023

 इंदौरा उपमंडल के घंडारा और म्यानी में ब्यास नदी में फंसे लोगों को भारी मशक्कत के साथ रात भर नौ घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सुरक्षित निकाला गया। इसमें विधायक मलेंद्र राजन, एसडीएम सुरेंद्र ठाकुर और डीएसपी विशाल वर्मा रेस्क्यू आपरेशन शुरू होने से अंत तक वहीं डटे रहे। उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि सोमवार रात्रि नौ बजे के करीब ब्यास नदी का जल स्तर बढ़ने के कारण घंडारा और म्यानी में 55 के करीब लोगों के फंसे होने की सूचना जिला कंट्रोल रूम में प्राप्त हुई, इस दौरान एसडीएम, डीएसपी की देखरेख में स्थानीय स्तर पर रेस्क्यू आपरेशन आरंभ किया गया और एनडीआरएफ को भी सूचित कर दिया गया। एनडीआरएफ द्वारा रात्रि करीब साढ़े दस बजे रेस्क्यू आपरेशन आरंभ किया गया और यह रेस्क्यू ऑपरेशन सुबह पांच बजे तक चला जिसमें सभी लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने रात भर चले सफल रेस्क्यू आपरेशन के लिए एसडीएम, डीएसपी व उनकी टीम और एनडीआरएफ के प्रयासों की सराहना की है।

नदी-नालों और खड्डों के पास न जाएं लोग
प्रदेश भर में हुईं भारी बारिश के कारण करोड़ों का नुकसान हुआ है, साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में नदी, नालें और खड्डें उफान पर हैं। वहीं यदि कांगड़ा ज़िला की बात करें तो कल व्यास नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण घंडारा और म्यानी में करीब 55 के करीब लोग वहां फंस गए। जानकारी देते हुए डीसी कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि एनडीआरएफ टीम की मदद के द्वारा लोगों को बचाने के लिए रात्रि करीब साढ़े दस बजे रेस्क्यू आपरेशन चलाया गया और सुबह पांच बजे तक यह रेस्क्यू आपरेशन चला।

पंडोह डैम से पानी छोड़े जाने के कारण निचले स्थानों पर जलस्तर बड़ गया है, जिस कारण पौंग जलाशय में पानी छोड़ने के कारण इंदौरा और फतेहपुर के क्षेत्रों में जलस्तर बड़ गया है और लोगों को वहां दिक्कतों का सामान करना पड़ रहा है। जिसके तहत डीसी कांगड़ा ने पौंग के बहाव क्षेत्र (डाउनस्ट्रीम एरिया) के साथ लगती पंचायतों के लोगों से अपील की है कि वे दरिया के नजदीक न जाएं।

#खबर अभी अभी धर्मशाला ब्यूरो*

Share the news