लहसुन के दाम बढ़े, और सब्जियों के दामों में आई गिरावट : वीरेंद्र व्यापारी

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

16 मई 2023

सोलन में लहसुन सीजन के शुरुआती दिनों में जिला सोलन की सब्जी मंडी में किसानों को अपनी उपज के बेहतरीन दाम मिल रहे हैं पूरे देश में 70% से भी ज्यादा लोग खेती करते हैं जिनका जीवन सिर्फ खेती पर ही निर्भर करता है। उपज के अच्छे दाम मिलने पर किसान काफी खुश नजर आ रहे हैं। एक और तो जहां लहसुन के रेट में दिन-प्रतिदिन बढ़ोतरी देखने को मिल रही है तो वहीं दूसरी ओर बाहरी राज्यों से आ रहे सब्जियों के बंपर स्टॉक के कारण सब्जियों के दामों में गिरावट आई है। एक और तो जहां कुछ दिन पहले बीन का दाम 150 तक पहुंच चुका था परंतु बीन के दामों में भी गिरावट होनी शुरू हो गई है।

स्थानीय व्यापारी वीरेंद्र का कहना है कि सब्जी मंडी में आज किसानों को लहसुन का दाम 60से 110 रुपए तक मिला है । व्यापारी वीरेंद्र का कहना है कि दिन प्रतिदिन लहसुन के दाम में बढ़ोतरी हो रही है तो वहीं दूसरी ओर आज सब्जियों के दामों में में गिरावट आई है। सोलन सब्जी मंडी के जहां पिछले कल किसानों को बीन के 57रुपए दाम मिले है तो वहीं आज किसानों को बीन के दाम 45 से 50 रुपए मिला है । वीरेंद्र का कहना है कि बाहरी राज्यों से आ रही सब्जियों के बंपर स्टॉक के कारण दामों में गिरावट हो रही है। लगभग सभी सब्जियों के दामों में गिरावट हो गई है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news