
लाहौल-स्पीति।
हिमाचल प्रदेश वन विभाग के लाहौल वन मण्डल के अंतर्गत जायका प्रोजेक्ट के माध्यम से गोम्पा स्वयं सहायता समूह, लपचंग को 9 ऑटोमेटिक बुनाई मशीनें वितरित की गईं। ये मशीनें अनुराधा राणा द्वारा प्रदान की गईं।
इस अवसर पर IFS अधिकारी इंद्रजीत, CWC चेयरपर्सन शशि किरण, जिला अध्यक्ष दोरजे अंगरूप, BDC सदस्य टशी केसांग तथा महिला मंडल गोम्पा की महिलाएँ उपस्थित रहीं।
वक्ताओं ने कहा कि यह पहल क्षेत्र की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और स्थानीय स्तर पर आजीविका के नए अवसर सृजित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ऑटोमेटिक बुनाई मशीनों के माध्यम से महिलाएँ अब अधिक उत्पादन कर सकेंगी, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी और पारंपरिक हस्तशिल्प को भी बढ़ावा मिलेगा।
स्थानीय महिलाओं ने इस सहयोग के लिए वन विभाग और विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे उनके स्वावलंबन के सपनों को नई उड़ान मिलेगी।





