
#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*
17 फरवरी 2023
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से मान्यता प्राप्त लाहौल-स्पीति में एक भी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नहीं है। जिले में 10वीं तक की शिक्षा देने के लिए भी बोर्ड के पास मात्र एक ही स्कूल पंजीकृत है।जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के पास शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए 1098 सीनियर सेकेंडरी और हाई स्तर के स्कूल पंजीकृत हैं। इनमें जिला कांगड़ा में सबसे अधिक 267 स्कूल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के तहत पंजीकृत हैं। मंडी जिला बोर्ड से संबद्धता प्राप्त स्कूलों की श्रेणी में दूसरे स्थान पर आता है।
शिमला जिला शिक्षा बोर्ड से संबद्धता प्राप्त स्कूलों की श्रेणी में तीसरे नंबर पर है। कबायली जिला लाहौल-स्पीति बोर्ड से संबद्धता प्राप्त एक ही स्कूल पंजीकृत है। यह स्कूल 10वीं तक शिक्षा देता है, जबकि सीनियर सेकेंडरी तक की शिक्षा मुहैया करवाने के लिए प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के पास एक भी स्कूल पंजीकृत नहीं है। किन्नौर जिले में मात्र 12 स्कूल शिक्षा बोर्ड के पास पंजीकृत हैं। इनमें हाई स्कूल आठ और सीनियर स्कूलों की संख्या चार है।
#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*





