
#खबर अभी अभी मंडी ब्यूरो*
20 मार्च 2024
लोकसभा निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत जिला मंडी के समस्त दस विधानसभा क्षेत्रों तथा जिला मुख्यालय मंडी में नियंत्रण कक्षों की स्थापना कर दी गई। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अपूर्व देवगन ने देते हुए बताया कि जिस भी व्यक्ति, राजनीतिक दल तथा उम्मीदवार को निर्वाचन संबंधी किसी भी प्रकार की कोई जानकारी लेनी हो या किसी प्रकार की कोई शिकायत दर्ज करवानी हो तो वे इन दूरभाष नम्बरों पर सम्पर्क कर सकते हैं ।
उन्होंने बताया कि जिला पुलिस मुख्यालय नियंत्रण कक्ष मंडी में दूरभाष नम्बर 01905-223374 व 89884-84848, जिला आदर्श आचार संहिता नियंत्रण कक्ष मंडी 01905-225707, जिला निर्वाचन व्यय नियंत्रण कक्ष व कॉल सेंटर मंडी 01905-224707 तथा टोल फ्री नंबर 1950 स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि करसोग विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नम्बर 01907-222201, सुन्दरनगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नम्बर 01907-266606, नाचन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नम्बर 01907-297766, सिराज विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नम्बर 01907-297767, दं्रग विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नम्बर 01908-292503, जोगिन्द्रनगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नम्बर 01908-222894, धर्मपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नम्बर 01905-299385, मंडी सदर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नम्बर 01905-223707, बल्ह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नम्बर 01905-243445 तथा सरकाघाट विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नम्बर 01905-230142 रहेगा ।
#खबर अभी अभी मंडी ब्यूरो*





