
#खबर अभी अभी मंडी ब्यूरो*
8 अक्टूबर 2024
लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह मंडी प्रवास पर आ रहे हैं। प्रवास कार्यक्रम के अनुसार लोक निर्माण मंत्री 8 अक्टूबर, 2024 सायंकाल मंडी पहुंचेंगे और परिधि गृह में उनका रात्रि ठहराव होगा।
9 अक्टूबर, 2024 को विक्रमादित्य सिंह प्रातः 9.30 बजे मंडी संसदीय क्षेत्र के लिए कैंप कार्यालय का शुभारंभ करेंगे। इसके उपरांत वे कुल्लू जिला के लिए प्रस्थान करेंगे।





