लोक निर्माण मंत्री 22 अगस्त को करेंगे एमएलए क्रॉसिंग तथा राजकीय महाविद्यालय धामी का निरीक्षण

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

22 अगस्त 2024

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह 22  अगस्त, 2024 को शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे।
यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी।
उन्होंने बताया कि लोक निर्माण मंत्री दोपहर 2 बजे एमएलए क्रॉसिंग के पास हुए भूस्खलन का निरीक्षण करेंगे।
  इसके उपरांत वह 16 मील स्थित राजकीय महाविद्यालय धामी का भी निरीक्षण करेंगे।
Share the news