लोगो के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले व्यक्ति पर मामला दर्ज

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

27 जून 2023

बीते दिनों शूलिनी मेले का एक वीडियो सामने आया है जिसमे रेहड़ी लगाने वाले व्यक्ति द्वारा आलू को हाथो से धोने के बजाए पैरो से धोया जा रहा था। और लोगो को उन आलू की बनी टिक्की और चाट खिलाई गई। और लोगो के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया गया। जानकारी के अनुसार उसका नाम राजू है और वह राजस्थान का रहने वाला है।

वही इस विषय पर जानकारी देते हुए नगर निगम आयुक्त जफर इकबाल ने बताया की जैसे ही उन्हें इस वीडियो के बारे में जानकारी मिली वैसे ही रेहड़ी लगाने वाले व्यक्ति पर कार्यवाही की जा रही है।
उन्होंने कहा की रेहड़ी लगाने वाले व्यक्ति का लाइसेंस चेक किया जा रहा है और लाइसेंस न होने पर रेहड़ी लगाने वाले व्यक्ति की सिक्योरिटी जब्त की जाएगी। जानकारी देते हुए उन्होंने कहा की फूड असिस्टेंट कमिश्नर से रिपोर्ट मांगी गई है और उसके बाद कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। साथ ही रेहड़ी लगाने वाले को चेतावनी भी दी जाएगी। जिस से आने वाले समय में वह लोगो के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ न करे।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news