
#खबर अभी अभी कुनिहार ब्यूरो*
3 जून 2024
लोहार गांव वासियो ने आज अपने परंपरागत जल स्रोत बावड़ी की सभी ने मिलकर इसकी साफ सफाई की एवं उसके आसपास के क्षेत्र की भी सफाई की। उसके उपरांत ख्वाजा महाराज के प्रसन्नता, समस्त गांव के सुख समृद्धि ,स्वास्थ्य एवं उनके दिव्या आशीर्वाद की प्राप्ति लिए दलिया बनाया गया और उसे सभी को प्रसाद स्वरूप पूरे गांव में वितरित किया गया। सभी ग्राम वासियों ने बताया कि आज हमारे प्राकृतिक जल स्रोत सूख रहे हैं इसका मुख्य कारण हम सब का पर्यावरण एवं प्रकृति के प्रति संवेदनशील ना होना है।
साथ ही इन जल स्रोत के आसपास पॉलीथिन व अन्य कूड़ा -कर्कट का जमा होना है ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति का पर्म कर्तव्य बनता है कि इन प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण के लिए जागरूक होकर के कार्य करें। गोपाल चंद शर्मा, रमेश चंद शर्मा ,इंद्र दत्त शर्मा, राजेंद्र कुमार शर्मा, हीरा दत्त शर्मा, दीक्षित शर्मा, दिवेश कुमार, निखिल शर्मा ने पर्यावरण के प्रति सजग प्रहरी के रूप में इस पुनीत कार्य में अपनी सकारात्मक एवं सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की।





