
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
20 अप्रैल 2023
वन विभाग की बद्दी टीम ने शीतलपुर में नाका लगा कर एक मारुति कार से खैर की लकड़ी पकड़ी। कार में आठ मौछे लादे हुए थे। कार में दो लोग सवार थे। वन विभाग ने लकड़ी को कब्जे में लेने के बाद दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
वन विभाग के आरओ अनुज ने बताया कि पिछले कई दिनों से अवैध कटान की सूचना मिल रही थी। जिस पर विभाग की टीम ने नाका लगाया हुआ था। ठीक 12:00 बजे जैसे कार आई तो वन रक्षकों ने उसे घेर लिया। कार में सवार शीलतपुर निवासी ओमप्रकाश और चरणजीत सिंह को पुलिस को हवाले कर दिया। डीएसपी प्रियंक गुप्ता दोनों आरोपियों को पुलिस ने निजी मुचकले पर जमानत देकर छोड़ दिया है। पुलिस इसकी छानबीन कर रही है। दोनों लोगों ने लंडेवाल के जंगल से खैर का एक पेड़ काटा था। जिसे यह सप्लाई करने जा रहे थे लेकिन नाके के दौरान वन विभाग की टीम ने उन्हें दबोच लिया।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





