वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घडयाच में स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

27 जून 2023

If you have cough for more than two weeks, get sputum test done.
दाड़लाघाट (सोलन) वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घडयाच में स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य जोगिंद्र सिंह ने की। इस दौरान खंड चिकित्सा अधिकारी अर्की ने बच्चों को टीबी रोग और रक्तदान के महत्व के बारे में बताया। स्वास्थ्य शिक्षक चमन लाल ने बच्चों को टीबी के लक्षण और निदान की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यदि दो सप्ताह तक खांसी है तो बलगम की जांच करवानी चाहिए ताकि समय रहते बीमारी का पता चल सके।
इस अवसर पर स्वास्थ्य उपकेंद्र पीपलूघाट की स्वास्थ्य कार्यकर्ता मीना शर्मा, स्वास्थ्य उप केंद्र कुंहर से स्वास्थ्य कार्यकर्ता राम देई, वरिष्ठ प्रवक्ता अमर सिंह वर्मा, शीला देवी, संजय रघुवंशी, सुनीता देवी, कांशी राम, कमल चौहान, राजो देवी, चंद्रमणि, चमन लाल पाठक, राजो देवी, ललित कुमार, चमन लाल, राजेश कुमार, बली राम आदि उपस्थित रहे।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news