
मंडी,
वित्तीय साक्षरता सप्ताह के अवसर पर एलडीएम कार्यालय मंडी द्वारा राजकीय महाविद्यालय थाची में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 50 विद्यार्थियों सहित महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान केवाईसी, री-केवाईसी तथा सीकेवाईसी की आवश्यकता और महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रतिभागियों को वित्तीय धोखाधड़ी, डिजिटल अरेस्ट, म्यूल अकाउंट जैसे साइबर अपराधों तथा उनसे बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया गया। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों को सुरक्षित और जिम्मेदार बैंकिंग व्यवहार के प्रति जागरूक बनाना था।
इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों को वाईएस परमार विद्यार्थी ऋण योजना सहित विभिन्न बैंकिंग उत्पादों की जानकारी भी दी गई, ताकि वे वित्तीय प्रबंधन के प्रति सजग होकर भविष्य में बेहतर आर्थिक निर्णय ले सकें।
—





