# विधानसभा चुनाव में हॉट सीट बनी सदर में जगत प्रकाश नड्डा खुद संभालेंगे मोर्चा *

political

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

 2 नवंबर 2022

बिलासपुर। विधानसभा चुनाव में हॉट सीट बनी सदर में बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा खुद मोर्चा संभालेंगे। भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में नड्डा पांच जन सभाएं करेंगे।

सदर सीट से भाजपा के त्रिलोक जम्वाल मैदान में हैं। जम्वाल पहली बार चुनावी मैदान में उतरे हैं। वे पांच साल भाजपा के प्रदेश महामंत्री और सीएम के राजनीतिक सलाहकार रहे चुके हैं। भाजपा ने जम्वाल पर दांव खेला है और मौजूदा विधायक का टिकट काटकर मैदान में उतारा है। सदर से बागी सुभाष शर्मा के चुनावी जंग में उतरने से भाजपा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इस चुनौती से निपटने के लिए खुद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सदर में मोर्चा संभालेंगे।

भाजपा हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्रवक्ता स्वदेश ठाकुर ने बताया कि दो नवंबर को जगत प्रकाश नड्डा सुबह 10:00 बजे कंदरौर, 11:30 बजे पंजगाईं, दोपहर 1:30 बजे मंदरीघाट, 3:00 बजे हरलोग और दोपहर बाद 4:30 बजे कुठेड़ा में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
गृह जिला होने के कारण नड्डा विधानसभा की चारों सीटों पर रैलियां करेंगे। अभी तक अन्य विस क्षेत्रों में जनसभाओं का एलान नहीं हुआ है। झंडूता और सदर विस क्षेत्र में बागियों ने भाजपा की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। झंडूता विस में भाजपा के पूर्व सहकारिता मंत्री स्वर्गीय रिखी राम कौंडल के बेटे राज कुमार कौंडल बतौर आजाद उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

Share the news