#विभाग ने रसगुल्ले, पेठा समेत 15 मिठाइयों के सैंपल भरे *

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
22 अक्टूबर 2022
त्योहारी सीजन के बीच खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिला भर के बाजारों में छापे मारे की। इस दौरान विभाग की टीम ने अधिकतर मिठाई की दुकानों को जांचा और सैंपल भरे। इसी के साथ टीम ने लाइसेंस समेत मिठाइयों के कारखाने में जाकर भी निरीक्षण किया है।
यहां से विभाग ने रसगुल्ले, पेठा समेत 15 मिठाइयों के सैंपल भरे है। इन्हें जांच के लिए सीटीएल कंडाघाट भेज दिया है। लैब से 15 दिन बाद रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने वीरवार को सोलन, कुमारहट्टी, धर्मपुर, बद्दी और नालागढ़ में मिठाई दुकानों में जाकर मिठाई दुकानों में जांच की। जांच के दौरान दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीक्षा कपिल की टीम ने वीरवार को धर्मपुर में छापेमारी कर सैंपल भरे हैं। इनमें अधिकतर मिठाइयों के सैंपल हैं। इसमें मिल्क केक, सोन पापड़ी, बेसन बर्फी, शक्कर पारे के अलावा दूध, मैदा, रसगुल्ले, पेठा, गुलाब जामुन के सैंपल भरे गए हैं।
उधर, सहायक आयुक्त जिला खाद्य सुरक्षा विभाग अरुण चौहान ने बताया कि जिला भर से अब तक 44 सैंपल भरे जा चुके हैं। इन्हें जांच के लिए सीटीएल कंडाघाट भेज दिया है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*