#वोटर जागरूकता के लिए गांव-गांव किया गया स्वच्छता श्रमदान

#खबर अभी अभी मंडी ब्यूरो*

16 मई 2024

मतदाता जागरूकता के लिए बुधवार को मंडी सदर की सभी 54 ग्राम पंचायतों में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

खण्ड विकास अधिकारी सदर मंडी श्याम सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव में वोटर जागरूकता से शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए सदर विकास खण्ड की 54 ग्राम पंचायतों के गांव गांव में स्वच्छता श्रमदान अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान बड़ी संख्या में पंचायतों के महिला मण्डलों, युवक मण्डलों, स्वयं सहायता समूहों और बार्ड सदस्यों ने मिलकर सार्वजनिक स्थलों, पेयजल स्त्रोतों और रास्तों की साफ-सफाई की गई। श्रमदान में  पंचायत सचिव भी शामिल रहे।

Share the news