

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
7 दिसंबर 2022
दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 (MCD) के मतों की गिनती सुबह 8 बजे से जारी है। फिलहाल 30 सीटों का रिजल्ट आ गया है। आम आदमी पार्टी (AAP) और भाजपा के बीच बराबरी का मुकाबला चल रहा है। AAP और भाजपा ने 14-14 सीटें जीत ली हैं जबकि अभी कांग्रेस की झोली में दो सीटें आई हैं। वहीं अन्य सीटों पर अभी गिनती चल रही है। एमसीडी की 250 सीटों पर 4 दिसंबर को मतदान हुआ था। इन चुनाव में 250 वार्ड में कुल 1349 उम्मीदवार मैदान में हैं।
MCD Results
कुल सीट: 250/250
| पार्टी | आगे चल रही | जीत |
| AAP | 116 | 14 |
| भाजपा | 91 | 14 |
| कांग्रेस | 9 | 2 |
| अन्य | 4 | 0 |
दिल्ली एमसीडी पर पिछले 15 साल से भाजपा काबिज है, लेकिन इस बार के एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी इस बार कब्जा करती नजर आ रही है। एमसीडी के इस चुनावी दंगल में कुल 1.45 लाख मतदाताओं में से 50.48 फीसदी ने वोट किया है।
मतगणना वाले दिन कुल 73.22 लाख से अधिक मतों की गिनती होगी। राज्य चुनाव आयोग के अधिकारियों के मुताबिक कुल 15 हजार से अधिक मतदानकर्मी मतगणना में लगाएं गए है। सुबह 9 बजे से वोटों की गिनती का पहला रूझान आना शुरू हो जाएगा।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
‘आप’ ने इस चुनाव में 138 महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था, वहीं भाजपा और कांग्रेस ने क्रमश: 136 और 129 को उम्मीदवार बनाया था। मतगणना केंद्र शास्त्री पार्क, यमुना विहार, मयूर विहार, नंद नगरी, द्वारका, ओखला, मंगोलपुरी, पीतमपुरा, अलीपुर और मॉडल टाउन जैसे क्षेत्रों में बनाए गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया था कि सभी केंद्रों पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 20 टुकड़ियां और 10,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इससे पहले 2017 के नगर निगम चुनाव में भाजपा ने 270 वार्ड में से 181 पर जीत दर्ज की थी। प्रत्याशियों के निधन के कारण दो सीट पर मतदान नहीं हो सका। ‘आप’ ने 48 वार्ड और कांग्रेस ने 27 वार्ड जीते थे। उस साल करीब 53 प्रतिशत मतदान हुआ था।





