व्यास नदी की होगी ड्रेजिंग, कुल्लू में बढ़ेगा ईको-टूरिज्म: विधायक सुंदर सिंह ठाकुर

कुल्लू में आज सुंदर सिंह ठाकुर ने फॉरेस्ट गेस्ट हाउस हेमिटेज में प्रेस वार्ता कर कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने कहा कि व्यास नदी में ड्रेजिंग (नदी की सफाई और गाद निकालने) की प्रक्रिया शुरू करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है।
उन्होंने बताया कि पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा इस परियोजना के पहले चरण को मंजूरी दे दी गई है। वहीं दूसरे चरण को लेकर आज शिमला में अहम बैठक आयोजित की गई है। विधायक का कहना है कि यदि यह प्रक्रिया पूरी होती है तो हिमाचल प्रदेश में पहली बार ड्रेजिंग नीति लागू होगी, जिससे नदियों के किनारे बसे क्षेत्रों को राहत मिल सकेगी। ईको-टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा
विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि कुल्लू विधानसभा क्षेत्र में ईको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाओं पर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों को सुरक्षित रखते हुए पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा।
कुल्लू ब्यूरो सुशांत शर्मा की रिपोर्ट

Share the news