शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में आषाढ़ मास के गुप्त नवरात्र का हुआ आगाज

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

19 जून 2023

gupt navratri 2023 starts at shakti peeth jwalamukhi temple Kangra himachal pradesh

शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में सोमवार को आषाढ़ मास के गुप्त नवरात्र का आगाज हुआ। नवरात्र का आरंभ विधिवत पूजा अर्चना और कन्या पूजन के साथ किया गया। इसके साथ ही 71 पुजारी और विद्वान पंडितों को माता के जप पाठ का विधिवत संकल्प भी दिलवाया गया। पुजारी विश्व कल्याण और शांति के लिए लाखों की संख्या में जप, पूजा व पाठ लगातार आठ दिन तक करेंगे।

गुप्त नवरात्र में मां ज्वाला के मूल मंत्र, बटुक भैरव, गणपति, गायत्री व दुर्गा सप्तशती व अन्य जप व पाठ किए जाएंगे। मन्दिर न्यास व पुजारी महासभा द्वारा प्राचीन परंपराओं को बरकरार रखा गया है। विधायक संजय रत्न ने विधिवत पूजा अर्चना के बाद कन्या पूजन भी किया।

एसडीएम डॉ. संजीव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि परंपरा के अनुसार गुप्त नवरात्र में पूजा, जप व पाठ विश्व कल्याण के लिए किया जाएगा। पुजारी वर्ग व विद्वान जप, पाठ व अनुष्ठान करेंगे। पुजारी व न्यास सदस्य अविनेंद्र शर्मा ने बताया कि 26 जून को मां ज्वाला का प्रकटोत्सव मनाया जाएगा।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news