
#शतरंज प्रतियोगिता में तनोह स्कूल के तीन खिलाड़ियों ने किया अव्वल प्रदर्शन *
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
28 अक्टूबर 2022
बंगाणा (ऊना)। जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में तनोह स्कूल के तीन छात्र खिलाड़ियों ने अव्वल प्रदर्शन किया है। स्कूल पहुंचने पर खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। तीनों खिलाड़ी अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। मुख्य अध्यापक तिलक राज धीमान ने बताया कि राजकीय उच्च पाठशाला रायपुर सहोड़ा में हुई जिला स्तरीय अंडर-14 लड़कों की एथलेटिक्स, सांस्कृतिक और शतरंज प्रतियोगिता में राजकीय उच्च पाठशाला तनोह स्कूल की टीम ने शतरंज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अब तीन खिलाड़ी राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं।
खिलाड़ियों में रियांश शर्मा, अर्थव शर्मा, आशुतोष शर्मा शामिल हैं। वीरवार को स्कूल पहुंचने पर शतरंज विजेता खिलाड़ियों का स्वागत किया। उन्होंने सभी विजेता खिलाड़ियों और उनके कोच डीपी जोगिंद्र कुमार को बधाई दी। इस मौके पर स्थानीय पंचायत प्रधान शंकुतला देवी, स्कूल प्रबंधक कमेटी अध्यक्ष आशीष कुमार, स्कूल स्टाफ सदस्यों में राम पाल शर्मा, राजेश कुमार, अनुपम शर्मा और श्वेता सहित अन्य ने भी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है।





