
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
6 जून 2023
ऑल इंडिया आर्टिस्ट एसोसिएशन की ओर से शिमला के कालीबाड़ी हाल में आखिल भारतीय डांस और ड्रामा प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के पहले दिन मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर की छात्रा निधि डोगरा ने विभिन्न योगासनों को प्रस्तुत किया।
इस दौरान सभागार में मौजूद निर्णायक मंडल के सदस्य व अन्य लोग छात्रा की ओर से प्रस्तुत योग की विभिन्न मुद्राओं को देख दांतों तले अंगुली दबाने को मजबूर को हुए। बता दें ऐसोसिएशन की ओर से हर वर्ष शिमला के कालीबाड़ी हाल में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। प्रतियोगिता के लिए एसोसिएशन के अध्यक्ष अभिनेता रोहिताश गौड़ भी शिमला पहुंचे हैं।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





