शिमला जिला के राजकीय आयुर्वैदिक चिकित्सालय रामपुर में निशुल्क चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

20 अप्रैल 2023

शिमला जिला के  राजकीय आयुर्वैदिक  चिकित्सालय रामपुर  में आज निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।  जिस में  नसों हड्डी एवं जोड़ो के रोग से  संबंधित बीमारियों की आधुनिक मशीनों से  विशेषज्ञचिकित्स्कों ने जाँच की। प्रभारी आयुर्वेदिक चिकित्सालय रामपुर डा नीतू पान्टा ने बताया कि इस शिविर में 30 साल से ऊपर के लोग जिन के हाथ, पांव सुन्न होते हैं, जल्दी थक जाते हैं , कमर दर्द से परेशान हैं,  वजन बढ़रहा हैं,  मधुमेह से पीड़ित हैं, घुटनों में दर्द और नसें पलटती है ऐसे लोगो की जाँच की जा रही है। इस शिविर में रामपुर के आलावा साथ लगते चार
ज़िलों से लोग जाँच के लिए  आये है।

प्रभारी आयुर्वेदिक चिकित्सालय रामपुर डा नीतू पान्टा ने बताया उन के चिकित्सालय में हड्डियों के रोग से जुड़े मरीज  अधिक आ रहे थे।नसों की कमजोरी आदि समस्या अधिक थी।  इस लिए ऐसे मरीजों की सुविधा एवं घर द्वार पर उपचार के लिए शिविर का आयोजन किया गया।

मरीज इंद्र दास ने बताया की आज आयुर्वैदिक चिकित्सालय में शिविर रखा गया।  यह शिविर आम लोगो के लिए काफी लाभप्रद रहा।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news