
#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*
24 सितंबर 2024
शिमला की ढली मंडी में मटर का नया सीजन शुरू होते ही किसानों को रिकाॅर्ड रेट मिले हैं। सोमवार को करसोग और कोटखाई से मटर की खेप मंडी पहुंची। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला की ढली मंडी में मटर का नया सीजन शुरू होते ही किसानों को रिकाॅर्ड रेट मिले हैं। सोमवार को करसोग और कोटखाई से मटर की खेप मंडी पहुंची। अच्छे दाम मिलने से किसान खुश हैं। पहले ही दिन सब्जी उत्पादकों को उनकी फसल के रिकॉर्ड दाम मिले। रविवार को सब्जी मंडी में करसोग से 10 से 12 बोरी मटर की पहली खेप पहुंची। इस दौरान इसे 200 रुपये प्रतिकिलो तक दाम मिले।
सोमवार को करसोग के अलावा कोटखाई से भी 50 से 60 बोरी मटर की पहुंची। इस दौरान किसानों को 50 से 140 रुपये प्रतिकिलो तक दाम मिले। इस साल की शुरूआत में ही किसानों को बीते वर्ष के मुकाबले 30 से 40 रुपये ज्यादा दाम मिले हैं। मंडी में मटर की खेप लेकर पहुंचे किसान रोहन ठाकुर ने बताया कि इस बार मटर बरसात की वजह से खराब हो गई है। शुरूआत में फसल के बेहतर दाम मिलने से राहत मिली है। ढली सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के सचिव बिट्टू वर्मा ने बताया कि हिमाचली मटर की बाहरी राज्यों में अधिक डिमांड रहती है। अभी दो जगहों से ही मटर की नई फसल आई है। 10 से 12 दिनों में चियोग, कुमारसेन, रोहडू और चिड़गांव से भी नई फसल पहुंचना शुरु





