शिमला में 15 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर मामला उजागर

राजधानी शिमला से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ 15 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता ने पेट दर्द की शिकायत की और जांच के दौरान उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई।
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता के पिता ने बताया कि बेटी पिछले दो दिनों से पेट दर्द की शिकायत कर रही थी। इलाज के लिए जब उसे अस्पताल ले जाया गया, तो डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि वह गर्भवती है। यह सुनकर परिजन हैरान रह गए।
परिजनों द्वारा पूछताछ करने पर नाबालिग ने बताया कि लगभग चार महीने पहले जुन्गा क्षेत्र के एक युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। इसके बाद परिजनों ने ढली थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया है और मेडिकल रिपोर्ट को भी साक्ष्य के रूप में शामिल किया गया है।

Share the news