
#खबर अभी अभी कुनिहार ब्यूरो*
19 फरवरी 2023
प्राचीन शिव तांडव गुफा कुनिहार मे आज महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हजारों लोगों ने प्राकृतिक शिवलिंग के दर्शन किए। आज सुबह से भक्तों का तांता दर्शनों के लिए देर शाम तक चलता रहा।इस पावन अवसर पर सुबह ब्रह्म मुहूर्त से ही दूर-दूर से शिव भगत भोलेनाथ के दरबार शिव तांडव गुफा में स्वयंभू शिवलिंग के दर्शन , पूजन और जलाभिषेक के लिए हजारों की संख्या में पहुंचे। इस अवसर पर शिव तांडव गुफा विकास समिति, कुनिहार ने आज आने वाले सभी भक्तों की सुविधाओं के लिए विशेष प्रावधान किया था। भक्तों को शिव तांडव गुफा में स्वयंभू शिवलिंग के दर्शन करने में कोई असुविधा का सामना ना करना पड़े। साथ ही शिव तांडव गुफा विकास समिति, शंभू परिवार एवं शिव भक्तों ने जगह-जगह पर भक्तों के लिए गुफा मार्ग में फलाहार वितरण की व्यवस्था की थी। शिव तांडव गुफा कुनिहार में रविवार 19 तारीख को सभी भक्तजनों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है ।इसमें अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने का शिव तांडव विकास समिति कुनिहार ने सभी भक्तजनों से आह्वान किया है।
#खबर अभी अभी कुनिहार ब्यूरो*





