
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
26 जून 2023
सोलन शहर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय शूलिनी मेले का कल समापन हो गया गया है मेले को लेकर 3 दिन शहर में लोगों की भीड़ लगी रही दूर दूर से लोग माता के दर्शन के लिए शूलिनी मंदिर पहुंचे। और सोलन शहर में लोगों की भीड़ देखने को मिली। वही सफाई व्यवस्था की अगर बात करे तो जगह जगह पर शूलिनी मेले के उपलक्ष्य पर भंडारे का आयोजन किया गया था लेकिन सोलन शहर में नगर निगम द्वारा सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया और लगातार सोलन शहर की सफाई जारी रही जिस कारण गंदगी नही फैली वही दूसरी ओर प्रशासन द्वारा भी बेहतरीन कार्य किया गया। इस वर्ष कोई भी चोरी जैसी घटना देखने को नही मिली।
स्थानीय लोगों को कहना है कि इस बार शूलिनी मेले में प्रशासनिक अधिकारियों ओर नगर निगम द्वारा सराहनीय कार्य किया गया एक ओर जहां चोरी जैसी घटनाएं सामने नहीं वही दूसरी ओर सोलन शहर में जगह जगह पर भंडारे होने के बावजूद भी गन्दगी नही दिखी। उन्होंने कहा की नगर निगम द्वारा सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





