शैमराक रोजेज स्कूल कच्चीघाटी ने स्कूल परिसर में मनाया स्वतंत्रता दिवस

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

14 अगस्त 2024

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

शैमराक रोजेज स्कूल कच्चीपाटी ने स्कूल परिसर में स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम के साथ मनाया। स्कूल की प्रधानाचार्य प्रीति चुट्टानी ने बच्चो को संबोधित करते हुए बताया 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हु‌आ था। भारत ने लंबे संघर्ष के बाद ब्रिटिश औपनिवेशिक शासकों से आजादी हासिल की। स्वतंत्रता दिवस हमारे देश की आजादी के लिए लड़ने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने का एक अवसर है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

इस दिन देश भर के कई संस्थानों और प्रतिद्धित इमारतों को राष्ट्रीय ध्वज के रंगों में रौशन किया जाता है। वही शैमराक रोजेज स्कूल कच्चीघाटी परिसर में सभी बच्चो को मिठाईयां और तिरंगा वितरीत किया गया। वही इसअवसर पर स्कूल में नृत्य, गान, नाटक, लोक नृत्य, पंहाडी नृत्य आयोजन किया गया तथा तृतीय स्थान पंजाबी डास का प्रथम, द्वितीय, प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कार से नवाजा गया।

Share the news