#श्रद्धा को मारने के बाद डेडबाॅडी के पास रात भर पीता रहा गांजा , पुलिस के सामने आफताब ने उगले अहम राज*

delhi police aftab amin poonawalla shraddha walkar murder case

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

 18 नवंबर 2022

श्रद्धा वालकर हत्याकांड के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला से दिल्ली पुलिस लगातार पूछाताछ कर रही है। जिसमें उसने  कई अहम राज उगले हैं। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक आफताब ने पूछताछ में बताया कि वह गांजे व दूसरे अन्य तरह के ड्रग्स के सेवन करता था जिसके नशे में ही उसने श्रद्धा की हत्या कर दी।

उसने पुलिस को बताया है कि श्रद्धा के कत्ल वाले दिन यानि कि 18 मई को भी उसने गांजा पिया हुआ था। उसी दिन घर में खर्च चलाने और मुंबई में रखा सामान दिल्ली लाने के लिए दोनों में बहस हो रही थी और पूरे दिन लड़ाई हुई थी। इस दौरान आफताब घर से बाहर गया और गांजा पिया और वापस आ गया।

आफताब ने पुलिस को बताया कि वह श्रद्धा को मारना नहीं चाहता था, लेकिन वह उसके ऊपर चिल्ला रही थी ऐसे में उसने गुस्से में आकर श्रद्धा का गला  दबा दिया जिससे उसकी मौत हो गई। आफताब के मुताबिक, 18 मई की रात 9 से 10 बजे के बीच गला दबाकर उसने श्रद्धा की हत्या की, और उसी रात भर श्रद्धा की डेड बॉडी के पास बैठकर गांजे से भरी सिगरेट पीता रहा।

इतना ही नहीं उसने  पूछताछ में यह भी बताया है कि श्रद्धा की डेड बॉडी के कुछ पार्ट्स उसने देहरादून में भी फेंके है। पुलिस के मुताबिक आफताब को अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा को मारने का अफसोस नहीं है, वह लॉकअप में चैन से सो रहा है।

Share the news