#सऊदी अरब ने भारतीयों को दिया तोहफा, अब वीजा के लिए नहीं देना होगा पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट*

saudi arabia gave a gift to indians

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

 18 नवंबर 2022

भारत से मजबूत संबंधों और रणनीतिक सांझेदारी के कारण सऊदी अरब ने गुरुवार को भारतीय नागरिकों को सऊदी अरब की यात्रा के लिए वीजा प्राप्त करने के लिए पुलिस क्लीयरैंस सर्टीफिकेट (PCC) जमा करने से छूट देने की घोषणा की। नई दिल्ली में सऊदी दूतावास ने अपने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट किया कि PCC अब भारतीय नागरिकों के लिए जरूरी नहीं होगा और यह फैसला दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत करने के प्रयासों के तहत लिया गया है।

सऊदी दूतावास ने अपने देश में रहने वाले 20 लाख से अधिक भारतीय नागरिकों के योगदान की सराहना की और कहा कि ये नागरिक राज्य में शांति से रह रहे हैं। भारत-सऊदी अरब के संबंध पिछले कुछ वर्षों में राजनीतिक, सुरक्षा, ऊर्जा, व्यापार, निवेश, स्वास्थ्य, खाद्य सुरक्षा, सांस्कृतिक और रक्षा क्षेत्रों में काफी मजबूत हुए हैं।

 

Share the news