#सचिन पायलट बोले- 12 नवंबर को सीज हो जाएगा भाजपा सरकार का पहला इंजन*

Himachal Election 2022 Live Manifesto in Vidhan Sabha Chunav Voting Date BJP AAP Congress Rally News in Hindi

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

 10 नवंबर 2022

राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने हिमाचल के शाहपुर में आयोजित कांग्रेस की चुनावी जनसभा में कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार का पहला इंजन 12 नवंबर को सीज हो जाएगा। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर जुबानी हमला बोला। कहा कि पिछले पांच सालों में इस सरकार के कार्यकाल में पुलिस भर्ती पेपर लीक और न जाने कितने घोटाले हुए हैं।
लाहौल में सड़कें बंद होने से बढ़ी पोलिंग पार्टियों की चिंता
जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति में हुई भारी बर्फबारी से लाहौल में 100 से अधिक सड़कें बंद हो गई हैं। गुरुवार को पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। लेकिन सड़कों बंद होने से पोलिंग पार्टियों के लिए बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। पोलिंग पार्टियों को बर्फ के बीच मीलों पैदल भी चलना पड़ सकता है। लाहौल-स्पीति विधानसभा में करीब 24,000 मतदाता हैं। वहीं, मौसम के कारण लाहौल का आम जनजीवन भी अस्त-व्यस्त होने से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं।

ओपीएस पर कमेटी समीक्षा कर रही: जयराम

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) पर भाजपा शुरू से ही स्पष्ट रही है। इस बारे में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बनी कमेटी समीक्षा कर रही है। कांग्रेस को इस बारे में कोई नैतिक अधिकार नहीं है।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इस पर दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हाथ जोड़कर कह रहे थे कि आपके आशीर्वाद के बगैर यह संभव नहीं है। उस वक्त भी वह वहीं थे। उन्होंने कहा कि राजस्थान में भी यही हुआ है।  कर्मचारियों की भावनाओं को वह समझते हैं। उन्हें वह एक ही बात कहेंगे कि वे कांग्रेस से सचेत रहें।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गुरुवार को शिमला में कहा कि इस बार के चुनाव के बारे में वह कहना चाहेंगे कि हिमाचल प्रदेश में सरकार का मतलब पांच साल ही होता था। इस तरह की मान्यता बनी होती थी। जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। पांच साल बाद रिवाज बदलेगा। जयराम ठाकुर ने कहा कि उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में भी इसी तरह का एक रिवाज बदला गया। वे लोग बारी के  हिसाब से अपनी बारी का इंतज़ार कर रहे हैं। प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित सभी बड़े नेताओं ने हिमाचल प्रदेश में चुनाव में हिस्सा लिया है। जयराम ठाकुर ने कहा कि आज चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है। निश्चित रूप से इन चुनाव में भाजपा रिपीट करने जा रही है। इस संबंध में किए सर्वे गलत नहीं हो सकते हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी के हिमाचल आने के बाद एकदम प्रचार उठा है। यह इनके व्यवहार में ही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि जो सहयोग दिया गया है, उसे पूरा करना है। एम्स का शिलान्यास हुआ, बहुत बड़ी सौगात हिमाचल को दी गई है। मुख्यमंत्री ने कई अन्य उप्लब्धियों को भी गिनाया। कहा कि जो संकल्प पत्र जारी किया,  उसमें पहली बार महिला सशक्तीकरण की दृष्टि से कदम उठाने की कोशिश 11 प्रतिबद्धताओं के साथ की है। हमने गरीब परिवारों की महिलाओं को तीन सिलिंडर देने का एलान किया है।  शगुन योजना में सहायता राशि 31 हजार से 51 हजार रुपये राशि की है। जो गर्भवती महिलाएं हैं, उन्हें छह हजार देते थे, अब 25 हज़ार रुपये देंगे। 33 प्रतिशत आरक्षण पढ़ाई, ट्रेनिंग और नौकरी में देंगे। महिला सशक्तीकरण के लिए और भी कदम उठाएंगे।

भाजपा और कांग्रेस ने शुरू किया आक्रामक सोशल मीडिया अभियान

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और कांग्रेस ने एक-दूसरे को निशाना बनाने के लिए एक आक्रामक सोशल मीडिया अभियान शुरू किया है। भाजपा नेता संजय टंडन ने बताया कि पार्टी ने मंगलवार शाम से ‘नया रिवाज बनेगा, फिर भाजपा लाएंगे’ की टैगलाइन के साथ अभियान की शुरुआत की। भाजपा ने 15 सेकंड के लघु वीडियो संदेश तैयार किए हैं, जिनमें से कुछ में कई मुद्दों पर पुरानी पार्टी को निशाना बनाया है। दूसरी ओर, कांग्रेस ने पिछले विधानसभा चुनावों के समय कथित तौर पर बड़े वादे करने और उसे पूरा नहीं करने के लिए भाजपा पर निशाना साधा। कांग्रेस ने डबल इंजन वाली भाजपा सरकार के बार-बार किए गए दावे पर भी कटाक्ष किया, इसे ‘ट्रबल इंजन’ करार दिया।  विपक्षी दल ने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में सड़कों की हालत खराब हो गई है। सड़कें नालियों में तब्दील हो गई हैं।

12 नवंबर को होगा मतदान

प्रदेश भर में 7,881 मतदान केंद्रों में 12 नवंबर को मतदान होगा। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने बताया कि पोलिंग पार्टियां दूरदराज मतदान केंद्रों के लिए 10 और नजदीकी केंद्रों के लिए 11 नवंबर को रवाना होंगी। वीरवार को अमित शाह सुलह विधानसभा क्षेत्र के दैहन और पांवटा साहिब में रैलियां करेंगे। नड्डा फतेहपुर, घुमारवीं और झंडूता, योगी आदित्यनाथ कुल्लू के सैंज, बल्ह के कंसा चौक, नाचन के धनोटू और गगरेट मेें, धामी रोहडूू़ के पुजारली, स्मृति ईरानी केलांग, मनाली, सरकाघाट, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के जलोग, फिर कसौली विधानसभा क्षेत्र के धर्मपुर में जनसभाएं करने के बाद जिला हमीरपुर में प्रचार करेंगे।

प्रियंका गांधी की सतौन में जनसभा और शिमला में रोड शो

प्रचार के अंतिम दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कांगड़ा के सुलह और पांवटा साहिब में रैलियां करेंगे तो कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी सतौन में जनसभा करेंगी और शिमला में रोड शो भी करेंगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की भी रैलियां होंगी। इसके बाद प्रत्याशी डोर-टू-डोर प्रचार करेंगे। कांग्रेस सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में विजय आशीर्वाद रैली निकालेगी। इस रैली की शुरुआत मंदिरों में देवी-देवताओं के आशीर्वाद के साथ करेंगे।

प्रत्याशी कर सकेंगे डोर-टू-डोर प्रचार

प्रचार के अंतिम दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कांगड़ा के सुलह और पांवटा साहिब में रैलियां करेंगे तो कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी सतौन में जनसभा करेंगी और शिमला में रोड शो भी करेंगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की भी रैलियां होंगी। इसके बाद प्रत्याशी डोर-टू-डोर प्रचार करेंगे। कांग्रेस सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में विजय आशीर्वाद रैली निकालेगी। इस रैली की शुरुआत मंदिरों में देवी-देवताओं के आशीर्वाद के साथ करेंगे।

 सचिन पायलट बोले- 12 नवंबर को सीज हो जाएगा भाजपा सरकार का पहला इंजन

हिमाचल प्रदेश में वीरवार शाम पांच बजे से विधानसभा चुनाव प्रचार थम जाएगा और साथ ही पोलिंग पार्टियां भी मतदान कंेद्रों के लिए रवाना होंगी। ऊंचाई वाले मतदान केंद्रों में बर्फबारी की स्थिति में पोलिंग पार्टियां और चुनाव सामग्री चौपर से भेजी जाएंगी। पांच बजे प्रचार थमते ही पड़ोसी राज्यों से लगतीं सभी सीमाएं भी सील हो जाएंगी।

Share the news