
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
22 जुलाई 2023
नादौन (हमीरपुर) एसडीएम कार्यालय परिसर से ब्यास नदी किनारे बने संपर्क मार्ग पर सड़क किनारे क्षतिग्रस्त बिजली के खंभे से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों मिलाप, सुरक्षित, रामस्वरूप, विजय, रमेश, सुरेश, अजय, गोल्डी आदि ने कहा कि ब्यास नदी में पिछले दिनों आई भयंकर बाढ़ के कारण यहां क्षतिग्रस्त हुए बिजली के खंभे पर तार लटके हुए हैं।
बिजली बोर्ड की ओर से खंभों को हटाने के लिए कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है। इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही होती रहती है। ऐसे में लटके हुए तारों से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। वहीं, सुबह-शाम यहां सैर करने वालों की काफी भीड़ रहती है। लोगों ने बिजली बोर्ड से शीघ्र इस खंभे की मरम्मत कराने की मांग की है। इस संबंध में बिजली बोर्ड के एसडीओ अक्षय कुमार ने कहा कि समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





